URISE Portal 2023 : यू-राइज पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लॉगइन पात्रता, यूआरआईएसई पोर्टल क्या है?

हमारे देश में बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के तहत URISE पोर्टल की शुरुआत की है. इस पोर्टल के जरिए छात्रों को शिक्षा से जुड़ी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। आज की इस पोस्ट में हम आपको URISE Portal से संबंधित सभी जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप भी इस पोर्टल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

URISE Portal 2023 यू-राइज पोर्टल

Urise Portal 2022 का निर्माण उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के उद्देश्य से किया गया है। उत्तर प्रदेश यू राइज पोर्टल के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं कौशल विकास से जुड़े विद्यार्थियों को करियर काउंसिलिंग, शिक्षा एवं रोजगार में मदद की जायेगी. आपको बताना चाहेंगे कि अभी तक तकनीकी और योजना विकास से जुड़े 2 लाख छात्र URISE पोर्टल के माध्यम से लाभान्वित हो चुके हैं। यू राइज पोर्टल डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया है। साथ ही यूपी यूराइज पोर्टल पर ई-कंटेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त होगी बल्कि उनके कौशल का भी विकास होगा।

UP URISE Portal 2023 Overview

पोर्टल का नामURISE Portal
राज्यउत्तर प्रदेश
किसने शुरू कियायूपी सरकार योगी आदित्यनाथ जी ने
कब शुरू हुआ24 सितंबर 2020
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी छात्र
उद्देश्यराज्य के छात्र छात्राओं को विभिन्न सुविधाएँ प्रदान करना
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://urise.up.gov.in/

 

यू राइज पोर्टल पर उपलब्ध की गई सुविधाएं 

  • रजिस्ट्रेशन
  • डैशबोर्ड
  • अटेंडेंस
  • इकॉन्टेन्ट
  • परफॉरमेंस
  • ग्रीवेन्स
  • ऑनलाइन कोर्सेस
  • डिजिलॉकर
  • फीस
  • फ़ीडबैक

यूराइज पोर्टल के लाभ (Benefits Of URISE Portal)

  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को शिक्षा से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी।
  • उराइज पोर्टल का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के छात्रों को मिलेगा। इसके अलावा छात्रों को रोजगार से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी।
  • इस पोर्टल से मिलने वाली सुविधाओं से शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा।
  • छात्रों को यूआरआईएसई पोर्टल पर करियर संबंधी सुविधाएं भी मिलेंगी, जिसमें ई-लाइब्रेरी वेबिनार, इंटर्नशिप, ऑनलाइन परीक्षा, ई-कंटेंट, रोजगार संबंधी वीडियो भी उपलब्ध होंगे।
  • इस पोर्टल को तैयार करने का मकसद शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
  • यूपी यूआरआईएसई पोर्टल के माध्यम से छात्र कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • छात्रों को एक ही पोर्टल के माध्यम से पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, व्यावसायिक और कौशल प्रशिक्षण की जानकारी मिलेगी।
  • छात्र यूपी यूराइज पोर्टल पर लॉग इन कर फीस, सिलेबस, ई-पाठ्यक्रम सामग्री से संबंधित जानकारी एक साथ प्राप्त कर सकेंगे।
  • URISE पोर्टल 2022, ट्यूटोरियल वीडियो, व्याख्यान और प्रश्न बैंक भी विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
  • इस पोर्टल पर विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। छात्रों को एक स्वचालित क्यूरी फ़ंक्शन भी प्रदान किया जाता है।
  • यूपी यूराइज पोर्टल के माध्यम से छात्र पिछले सत्र में हुई परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इसके अलावा छात्र यूआरआईएसई पोर्टल में ऑनलाइन किताबें और पिछले सत्र में पढ़ाए गए नोट्स भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा से संबंधित मार्गदर्शन मिलेगा।
  • इस पोर्टल पर शिकायतों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
  • जिसके तहत आप छात्रों की संस्था या प्रशासन या उनकी शिक्षा, फीस और छात्रावास से संबंधित किसी भी क्षेत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी परीक्षा, ट्यूशन, स्क्रूटनी शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

यूराइज पोर्टल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (URISE Portal Online Registration)

अगर आप भी यूराइज पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे हम आपको इसकी प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं,
जिसे फॉलो कर आप आसानी से यूआरआईएसई पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • यूआरआईएसई पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए सबसे पहले यू राइज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर जाएं।
  • यूराइज पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आपको इसके होम पेज के ऊपर रजिस्टर का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • यहां ध्यान दें कि अगर आप यूजर हैं तो यूजर ऑप्शन पर क्लिक करें और अगर आप स्टूडेंट हैं तो स्टूडेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उदाहरण के लिए अगर आपने स्टूडेंट के लिंक पर क्लिक किया है तो अब आपके सामने URISE स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे संगठन, रोल नंबर, जन्म तिथि आदि भरनी होगी।
  • इसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार यूआरआईएसई पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

URISE Portal User Login करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको यूराइज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको यूजर लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने User Login Application Form खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद लॉग इन के बटन पर क्लिक करें।

URISE Portal पर इंस्टिट्यूट से सम्बंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें  

यदि आप यू राइज पोर्टल पर संस्थान से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • यूआरआईएसई पोर्टल संस्थान विवरण प्राप्त करने के लिए यूआरआईएसई पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको निचे संस्थान का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको ऑर्गनाइजेशन डिस्ट्रिक्ट और इंस्टीट्यूट टाइप सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर संस्थान से जुड़ी सारी जानकारी नजर आने लगेगी।

ऑनलाइन फीस का भुगतान करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूराइज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको फीस का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको If You Are Other Registered Click Here के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन के बटन पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज पर आपको पेमेंट कैटेगरी सेलेक्ट करनी है।
  • इसके बाद पूछी गई सभी जानकारी भरें।
  • अब आप अपनी फीस का भुगतान कर सकते हैं।
  • आपको बता दें कि यूआरआईएसई पोर्टल पर आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या चालान (बैंक शाखा) से भी ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

URISE पोर्टल पर सिलेबस देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले यू राइज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://urise.up.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको सिलेबस का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको अपना सेक्टर चुनना होगा।
  • अब आपको View Syllabus का Option दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने सिलेबस से जुड़ी जानकारी आ जाएगी।

URISE Portal पर Online Courses कैसे देखें

आप निम्नलिखित तरीकों से यूराइज पोर्टल पर ऑनलाइन पाठ्यक्रम देख सकते हैं:

  • इसके लिए आपको यू राइज के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर ऑनलाइन कोर्सेज के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लेक्चर से संबंधित सभी वीडियो आपके डिवाइस की स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे।
  • यहां आपको सर्च का भी ऑप्शन मिलता है। जहां से आप अपनी जरूरत के हिसाब से लेक्चर वीडियो भी सर्च कर सकते हैं।
  • तो इस तरह से आप इस पोर्टल पर ऑनलाइन कोर्स चेक कर सकते हैं।

URISE Portal पर E Content देखने का प्रोसेस

  • यूआरआईएसई पोर्टल पर सामग्री देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको E-Content का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी ई-सामग्री आ जाएगी।
  • यहां आपको सर्च बॉक्स मिलेगा, जिसमें आप कंटेंट का टाइटल डालकर सर्च कर सकते हैं।
  • इस तरह आप यू राइज पोर्टल पर कंटेंट देख सकते हैं।

पॉलीटेक्निक डिप्लोमा सेंटर की सूची देखने की प्रक्रिया 

  • इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Institute का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद यहां आपको पॉलिटेक्निक डिप्लोमा सेंटर पर दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको पॉलिटेक्निक की सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी संस्थानों की सूची आ जाएगी।
  • यहां आपको एक सर्च बॉक्स मिलता है जहां से आप किसी भी संस्थान का नाम डालकर सर्च कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको व्यू डिटेल्स का विकल्प मिलता है, जिस पर क्लिक करके आप संस्थान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment