UP School Holiday List 2023 सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब बंद रहेंगे 2023 में स्कूल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2023 के लिए छुट्टियों की लिस्ट (UP School Holiday List) जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस (UP Government Holiday List 2023) लिस्ट के जरिए यह जानकारी दी गई है कि साल 2023 में स्कूलों में कब-कब छुट्टी रहेगी. इस सूची के मुताबिक अगले साल यानी साल 2023 में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 237 दिन, 113 दिन की छुट्टियां (रविवार) और 15 दिन की छुट्टी भी निर्धारित की गई है. आइए अब विस्तार से जानते हैं।

सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी

UPMSP द्वारा सत्र 2023 के लिए राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश के लिए UP School Holiday List शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिसमें अगले शैक्षणिक सत्र में होने वाले अवकाशों का विवरण होगा। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के लिए ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसके अलावा, बेसिक प्राइमरी और अपर प्राइमरी यूपीएस ने भी स्कूल के शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन सत्र के समय की घोषणा की है। जिसके अनुसार यह सर्दियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और गर्मियों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

Holiday List of Uttar Pradesh for the year 2023:

DateEventDay
26 जनवरीगणतंत्र दिवसगुरूवार
5 फरवरीमो. हजरत अली जन्मदिवसरविवार
18 फरवरीमहाशिवरात्रिशनिवार
7 मार्चहोलिका दहनमंगलवार
8 मार्चहोलीबुद्धवार
30 मार्चराम नवमीगुरूवार
04 अप्रैलमहावीर जयंतीमंगलवार
07 अप्रैलगुड फ्राइडेशुक्रवार
14 अप्रैलडॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवसशुक्रवार
22 अप्रैलईद उल फितरशनिवार
05 मईबुद्ध पूर्णिमाशुक्रवार
29 जूनबकरीदगुरूवार
29 जुलाईमोहर्रमशनिवार
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवसमंगलवार
31 अगस्तरक्षाबंधनगुरूवार
07 सितम्बरजन्माष्टमीगुरूवार
28 सितम्बरबारावफातगुरूवार
02 अक्टूबरगांधी जयंतीसोमवार
23 अक्टूबरमहानवमीसोमवार
24 अक्टूबरविजयादशमीमंगलवार
12 नवंबरदीपावलीरविवार
13 नवंबरगोवर्धन पूजासोमवार
15 नवंबरभैया दूज / चित्रगुप्त जयंतीबुद्धवार
27 नवंबरगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमासोमवार
25 दिसंबरक्रिसमससोमवार

जानें 2023 में कब बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में होने वाले सभी अवकाशों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पूरे वर्ष में से 229 दिन कक्षाएं लगेंगी और 120 दिन स्कूल बंद रहेंगे। वार्षिक कलैण्डर के अनुसार 40 दिन का ग्रीष्मावकाश होगा। जो 21 मई से 30 जून तक चलेगा और सर्दियों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा। जो 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक रहेगा।

Leave a Comment