UP Income Certificate Apply कैसे बनवाएं? यूपी में आय प्रमाण पत्र, जानें पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी प्रकार के दस्तावेजों को ऑनलाइन करने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। राज्य के सभी नागरिक उत्तर आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इसके अलावा, नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि जैसे अन्य दस्तावेजों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको यूपी आय प्रमाण पत्र 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र का उद्देश्य 

यूपी आय प्रमाण पत्र 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से आय प्रमाण से सम्बंधित सभी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से सभी नागरिक राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Uttar Pradesh Income Certificate 2023 

देश के सभी नागरिकों द्वारा प्राप्त इनकम संबंधी ही आय प्रमाण पत्र होता है। इसके अलावा, राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के आय प्रमाण पत्र 2023 की सहायता से प्राप्त किया जा सकता है। यह प्रमाण पत्र राजस्व विभाग के माध्यम से प्रदान किया जाता है, इस प्रमाण पत्र का उपयोग छात्रवृत्ति फॉर्म भरते समय और कॉलेज की नौकरी भरते समय किसी भी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही अन्य दस्तावेज बनाने के लिए भी यूपी आय प्रमाण पत्र का उपयोग किया जा सकता है, इस प्रमाण पत्र को बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

पात्रता 

  • इस प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु आवेदन करने के इच्छुक नागरिको को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • उत्तर प्रदेश के सभी नागरिको के द्वारा इस प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट, पैन कार्ड
  • शपथ पत्र आदि

UP Income Certificate Apply 2023 के लाभ 

  • उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के माध्यम से राज्य के नागरिक स्कूल और कॉलेज में दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • आय प्रमाण पत्र देश के नागरिकों की वार्षिक आय का आधिकारिक दस्तावेज होता है, इस प्रमाण पत्र के तहत नागरिकों के परिवार के सदस्यों की वार्षिक आय शामिल होती है।
  • जिन नागरिकों के परिवार की वार्षिक आय कम है, ऐसी स्थिति में उन सभी नागरिकों को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
  • इसके अलावा उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र का उपयोग उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक अन्य प्रकार के दस्तावेज बनवाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • राज्य के नागरिक इस प्रमाण पत्र के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही राज्य के सभी नागरिक इस प्रमाण पत्र के माध्यम से स्कूल और कॉलेजों में फीस माफी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आयुष्मान कार्ड वे सभी नागरिक भी बना सकते हैं जिनकी आय कम है, यूपी आय प्रमाण पत्र की सहायता से इस कार्ड की सहायता से नागरिक अपने परिवार का निःशुल्क इलाज करा सकते हैं।

UP Income Certificate Apply

Click Here

UP Income Certificate Login

Click Here

Join Telegram

Click Here

UP Income Certificate Portal

Click Here

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
    यूपी आय प्रमाण पत्र
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको लॉगिन के सेक्शन में पूछी गई जानकारी जैसे- यूजर आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड इत्यादि का विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा।
  • आपको इस पेज पर एप्लीकेशन फॉर्म सर्टिफिकेट सर्विस के सेक्शन में आय प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जायेगा।
  • अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारियों जैसे क्षेत्र, आवेदक का नाम, पति/पिता का नाम, माता का नाम, वर्तमान पता, मोहल्ला, जिला, तहसील, गांव आदि का विवरण चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर, स्थाई पता, व्यवसाय, परिवार की कुल वार्षिक आय, आधार नंबर, प्रमाण पत्र बनवाने का कारण दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन पत्र में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • फिर आपको एंटर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, अब अगले पेज पर आपको सर्विस फीस भुगतान के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आप एटीएम, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई आदि जैसे विभिन्न माध्यमों से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आपको आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा और रसीद प्राप्त करने के लिए सेव करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment